हल्द्वानी : एमबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्ययनरत शोधार्थी विजय यादव को आज कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की। शोध छात्र विजय के शोध प्रबंध का विषय था “हिंदी कहानियों में बाज़ारवाद”। जैसा कि सर्वविदित है कि वर्तमान परिदृश्य में बाज़ार जो कभी समाज के अंतर्गत था वही समाज आज बाज़ार के अंतर्गत हो जाने के लिए अभिशप्त है। बाज़ारवाद जैसे विषय पर शोध-प्रबंध आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव हो सकता है जहां अतीत से सबक, वर्तमान से सावधानी और भविष्य में बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।
विजय यादव ने अपना शोध कार्य डॉ. सन्तोष मिश्र के निर्देशन में प्रारंभ किया परन्तु डॉ. मिश्र की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एमबीपीजी के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में शोध पूर्ण किया। मौखिकी की परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मोहन ने ली।
यूजीसी नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण विजय यादव की इस सफलता पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शिरीष मौर्य, प्राचार्य डॉ. एन एस बनकोटी, डॉ.अजय कुमार, डॉ. मानसी, हरिश्चंद्र यादव, श्रीमती कमला आदि ने बधाई प्रेषित की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात 
