Kanchan Parihar Cricketer: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम भारतीय क्रिकेटर्स को भी जगह मिली है। वहीं टीम की कमान एकता बिष्ट को दी गई है। इसके अलावा टीम में पूनम रऊत, मानसी जोशी, जैसिया अख्तर, सारिका कोली, राघवी बिष्ट, नीलम भारद्वाज, नंदिनी कश्यप, रीमा जिंदल, अंकिता कठैत, प्रेमा जिंदल, कंचन परिहार, दिव्या बोहरा, प्रीति भारद्वाज और पूजा राज शामिल हैं। बता दें कि नागपुर में होने वाली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले 15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक खेले जाएंगे।
उत्तराखंड सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में लालकुआं बिंदुखत्ता की कंचन परिहार को भी जगह मिली है। कंचन ने उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वो कई वर्षों से महिला टीम का हिस्सा है। पिछले साल वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फीफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थी। शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला था। बिंदुखत्ता की कंचन परिहार का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ था। इससे पहले कंचन उत्तराखंड महिला टीम की उपकप्तान भी रह चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी 
