हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद आईटीसी फॉर्च्यून में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे।
मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

व्यापारियों ने रखीं कई मांगें
संवाद के दौरान व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने जीएसटी प्रक्रिया को आसान बनाने, मंडी शुल्क, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण और औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
इसके अलावा स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और युवाओं को कारोबार के लिए प्रोत्साहित करने की मांग भी रखी गई।
व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़: CM धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्यमियों तक सभी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल कारोबारी माहौल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
29 हजार से ज्यादा नई MSME इकाइयां
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों से करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की बात उन्होंने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि उद्योगों के लिए शासन बाधा नहीं….बल्कि सहयोगी बने। उद्योग बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
206 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन
CM धामी ने कहा कि प्रदेश में कारोबार को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है। वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘निवेश मित्र’ व्यवस्था भी लागू की गई है।
युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड स्टार्टअप नीति लागू की गई है। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी स्थापित किया गया है।
सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में भी उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दे रही है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक पार्कों के लिए भूमि चिन्हित की गई है।
स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक शिल्प को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट, टू प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के उत्पादों को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान दिलाना है।
उन्होंने व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से प्रदेश में निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े लोग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
