Haldwani News: हल्द्वानी में आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गम्भीरता सेे लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा. राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को मौके पर ही सीलबन्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध क्लीनिक में पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर 50 हजार का जुर्माने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही हेतु थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 

