Haldwani News: शहर में शुरू का आतंक जारी है।आपने चोरी की कई कहानियां तो और खबरें तो सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन हल्द्वानी में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देख और सुनकर हर कोई हैरान है। आप भी इस खबर को पढ़कर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जहा चोरों ने पहले घर में घुसकर बाथरूम में नहाया इसके बाद खिचड़ी बनाकर खाई फिर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। जब कालोनी के लोगो चोरी की खबर लगी तो पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची। घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़िए पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला, मुखानी निवासी लक्ष्मण सिंह अधिकारी एसबीआइ से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि पांच माह पहले 6 सितंबर को लक्ष्मण अपने बेटे से मिलने जमशेदपुर गए थे, तब से घर पर ताला लगा है। पड़ोसी ही उनके घर की देखरेख कर रहे थे। विगत 6 फरवरी को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना लक्ष्मण सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष एसओ रमेश बोरा पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे। घर का नजारा देख वो भी हैरान रह गए।
पड़ोसियों के अनुसार चोरों ने रातभर घर खंगाला है। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। गजब की बात यह है कि चोरों को किसी का डर नहीं था। रातभर घर में रहने के बाद घर के अंदर ही चोरों ने भगोने में खिचड़ी बनाई है। खिचड़ी खाने के बाद भगोना बैड पर रखा है। इतना ही नहीं इसके बाद सुबह बाथरूम में नहाया है। फिर लाखों के जेवर लेकर घर से निकले है।
एसओ रमेश बोरा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
