Haldwani – उत्तराखंड के मानसखंड कॉरिडोर से जुड़ेगा चित्रशिला धाम रानीबाग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी के चित्रशिला धाम (रानीबाग) को उत्तराखंड के मानसखंड कॉरिडोर में जोड़ने को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से अनुरोध किया था, जिस पर त्वरिक कार्रवाई करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया था कि चित्रशीला धाम (रानीबाग) को मानस खंड कोरिडोर में जोड़ा जाए। जिस पर जिला पर्यटन विभाग ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी से चित्रशिला धाम से राजस्व संबंधित जमीन के दस्तावेज मांगे हैं, जिससे जल्दी ही चित्रशीला धाम को मानसखंड कोरिडोर में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेग़ी। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा की चित्रशिला धाम हम सभी के आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, जिसके मानसखंड कोरिडोर में जुड़ने से पूरे विश्व में इसको पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें