- पंचायत चुनाव में बेतालघाट में कोई फायरिंग के तीन मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद।
हल्द्वानी- 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कोई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई गई यही नहीं फायरिंग घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी।
गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह बिष्ट के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.
बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी जहां सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित तीन अपराधियों को जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के भीरा कस्बे से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने इस कार्रवाई में 32 बोर का अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक संदिग्ध थार गाड़ी भी बरामद किया है. जहां पुलिस ने थार गाड़ी का पीछा कर आरोपियों को लखीमपुर में एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता 
