कालाढूंगी- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में और 14 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा के लिए लगातार दूसरी बार सरकार में बने रहने का चैलेंज है जो आज तक उत्तराखंड में नहीं हुआ है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी ने प्रेस वार्ता की और कहा कि एक बार फिर मोदी मैजिक उत्तराखंड में दिखाई देगा। उन्होंने आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कहां की मोदी जी का विजन उत्तराखंड के लोगों ने स्वीकार किया है और इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा 57 सीट जीतकर सत्ता में काबिज हुई थी। एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस जैसी महामारी को मोदी जी के नेतृत्व में हम पीछे छोड़ने में कामयाब रहे हैं और इसीलिए मोदी जी विश्व में विख्यात प्रधान सेवक के रूप में जाने जाते हैं
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के नाम से वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर कहा की चुनाव के दौरान इस तरह की गतिविधियां छवि खराब करने के लिए की जाती हैं और हम इसका खंडन करते हैं। कालाढूंगी की जनता ने साल 2012 और 2017 में भाजपा को चुना और इस बार भी जनता भाजपा को ही समर्थन देने वाली है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ 
