हल्द्वानी- हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के साथ होली मनाते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने सभी प्रदेशवासियों को इस आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रमुख त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही इस त्यौहार को हंसी खुशी मनाते हुए कोरोनावायरस कोविड-19 के नियमों का पालन करने की भी जनता से अपील की। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को अबीर और गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

हल्द्वानी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने आज अपने हल्द्वानी स्थित आवास में होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों सहित प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही इस भाईचारे आपसी सौहार्द के त्यौहार को हंसी खुशी से मनाते हुए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच बयानबाजी और फैसले पलटने को लेकर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि इस तरह की कोई बयानबाजी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा नहीं की गई है अगर कोई प्रतिक्रिया दी है तो उन्होंने भी अपनी बात रखी होगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी में इस तरह का कोई विरोध नहीं है, संगठन और सरकार के साथ-साथ सभी नेता आपसी तालमेल के साथ चलते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
