हल्द्वानी – दोपहिया वाहनों के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इलाज के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
मुखानी थाने के दरोगा उमेश लोहनी ने बताया कि हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था।
देर शाम वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर लहूलुहान हो गए। राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 

