हल्द्वानी: माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री शनिवार 29 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:50 डीपीएस स्कूल मैदान रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुँचेंगे।

वहाँ से 12:10 बजे मुख्यमंत्री जी हैलीपैड से कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए प्रस्थान कर 12:15 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन / शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 14:00 बजे मुख्यमंत्री जी क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 14:45 से 15:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात
अपराह्न 15:30 बजे मुख्यमंत्री जी आईटीडीसी फॉर्च्यून से कार द्वारा आनन्द बाग, निकट जिला सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग कर
अपराह्न 16:00 बजे आनन्द बाग से कार द्वारा साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नं0-03 मुखानी, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपराह्न 16:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर 16:40 बजे एफटीआई हैलीपैड पर पंहुचकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च 
