हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के लिए गर्व का क्षण है! वुशु खिलाड़ी रोहित यादव को बूटामी ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से 6 अगस्त तक जॉर्जिया के बूटामी शहर में आयोजित की जाएगी। रोहित 30 जुलाई को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां से वे फ्लाइट के जरिए जॉर्जिया पहुंचेंगे।
आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में रोहित यादव ने बताया कि वह बीते छह वर्षों से वुशु खेल का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और इस दौरान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है कि इस बार उनका लक्ष्य सिर्फ एक है — स्वर्ण पदक जीतकर भारत और उत्तराखण्ड का नाम दुनियाभर में रोशन करना।

रोहित के कोच और मार्गदर्शक महेन्द्र सिंह भाकुनी ने कहा कि रोहित का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन होना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित गोल्ड मेडल जीतकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि वुशु एक पारंपरिक चाइनीज मार्शल आर्ट है, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।
कोच भाकुनी ने बताया कि कुछ महीने पहले भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से सिर्फ तीन उत्तराखण्ड के खिलाड़ी चुने गए — जिनमें रोहित यादव भी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में एक महिला और दो पुरुष खिलाड़ी हैं।
रोहित यादव का यह चयन हल्द्वानी और उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। अब सभी की निगाहें जॉर्जिया में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां रोहित अपने दमदार प्रदर्शन से देश के लिए गोल्ड लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वार्ता में कराटे कोच लक्ष्मण भट्ट एवं योगाचार्या सूरज रावत भी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
