हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की को गिफ्ट देने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। फिर क्या ग्रामीणों ने तीनो युवकों की जमकर क्लास ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंडी पुलिस को दीजिए इसके बाद मंडी चौकी पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए चौकी ले गई है जहां आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की के घर के पास तीन युवक काफी देर से घूम रहे थे। अंधेरा होते ही तीनों युवक लड़की के घर में धुस गए। इस दौरान लड़कों को घर में घुसता देखा ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पूछताछ की तो पता चला कि तीनों युवक आगरा के रहने वाले हैं। जिसमें एक युवक हल्द्वानी रहकर काम करता है।बताया जा रहा है की युवक की नाबालिक लड़की से दोस्ती है। जहां युवक गिफ्ट में नाबालिक लड़की को पायल देने आए थे। बताया जा रहा कि घर में लड़की अपनी दादी के साथ रहती है जबकि उसके माता-पिता बाहर रहते हैं।
पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए अपने साथ थाने ले गई। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
