हल्द्वानी- एक तेज रफ्तार बाइक की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में कुंवरपुर बागजाला के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक की ओवर टेक करते समय सामने से आ रही गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वैन से टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि ओवर टेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गए। मृतकों की पहचान सुभान अंसारी (20) पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और फिरोज (25) निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी बरेली के रूप में हुई है। दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह बाइक सवार गौलापार की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुंवरपुर बागजाला के पास ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो कर सामने से आ रही सिलेंडर से भरी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। काठगोदाम एसओ पंकज जोशी के अनुसार पिकअप चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

