KMOU BAS

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) शनिवार और संडे को नैनीताल, भीमताल, कैची जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • वीकेंड यातायात प्लान दिनांक 01/02.06.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल

शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।
समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी केमू स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  تحديث تطبيق 1xbet: لماذا هو مهم للمستخدمين؟
यह भी पढ़ें 👉  Pinco Promosyon Kodu: İlk Dəfəyə İstifadə Edənlər Üçün İpuçları

“प्रेस नोट”

01 जून एवं 02 जून को वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था

 *आज दिनांक 31.05.2024 को श्री हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध / यातायात,* जनपद-नैनीताल महोदय द्वारा आगामी वीकेंड के सम्बन्ध में गोष्ठी ली गयी।
      गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, एस0डी0एम0 हल्द्वानी, सीओ सिटी हल्द्वानी, आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम व प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी सम्मलित हुए। 
   गोष्ठी में आगामी वीकेंड के अवसर पर श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। 
     गोष्ठी में सम्मलित अधिकारीगणों की आपसी सहमति से कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों की सुविधा हेतु निम्न जगह से *शटल सेवा चलाये जाने पर सहमति बनी।*     
   *जहाँ से शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम पहुँच सकते है।*

1-रेलवे स्टेशन हल्द्वानी कैचीधाम तक (बस शटल)

2-नैनी बैंड प्रथम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)

3-सैनेटोरियम से कैचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)

4-नगर पालिका ग्राउण्ड से कैचीधाम तक (टैक्सी शटल)

5- खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस शटल)

   *कोई भी श्रद्धालु/पर्यटक अपने प्राईवेट वाहन से भवाली की तरफ से कैंचीधाम व खैरना की तरफ से कैचीधाम की ओर नहीं आ पायेगा।* 
   *वीकेंड के दौरान शनिवार / रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।*
   यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है। *यह प्लान दिनांक 01/02 जून 2024 के लिए लागू रहेगा।*
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें