- विधवा से दुष्कर्म आरोपी नैनीताल दूध संघ के चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म के मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे हैं. भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।
भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप हैं और पुलिस इसमें मामला भी दर्ज कर ली है लेकिन रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं की है। भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासक से हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर पुलिस से मांग करते हैं कि दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश बोरा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता नहीं मान रही है.भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुकेश बोरा को कार्यकर्ता नहीं माने जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अब मुकेश बोरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी की मांग की है.
गौरतलब है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है मामला मीडिया के आने के बाद पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
