हल्द्वानी– केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आदरणीय अजय भट्ट जी के प्रयासों से आगामी 29 मई सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में #रोजगार #मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प (Quess Corp) द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों के चयन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने युवाओं से इस भर्ती मेले में पहुंचकर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने की अपील की है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि आगामी 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित इस रोजगार मेले में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्य धारक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष की होगी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों को रोजगार इस रोजगार मेले के माध्यम से दिया जाएगा भारत की प्रसिद्ध कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा युवाओं के साक्षात्कार कर उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
