हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन नाबालिक दोस्त खेलते खेलते अचानक लापता हो गए परिवार वाले काफी ढूंढ-खोज की लेकिन उनका पता नहीं चला पूरे मामले में परिवार वालों ने पुलिस में तीनो दोस्तों की लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है।
उधर परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है.
बताया जा रहा है कि जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले 13 वर्षीय दिपेश आठवीं और 12 वर्षीय रोहित और 12 वर्षीय शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं.परिजनों के मुताबिक तीनों रविवार दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे इसके बाद दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए देर शाम तक नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी.
परिवार वाले तीनों दोस्तों को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद परिवार वालों ने बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया है.
पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है. तीनों दोस्तों की अंतिम बार सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए हैं.
पुलिस का कहना है कि तीनो किशोर को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द तीनों किशोर को ढूंढ लिया जाएगा, तीनों दोस्तों के लापता होने के बाद से परिवार परेशान है परिवार वालों ने पुलिस से जल्द से जल्द खोज करने की गुहार लगाई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
