हल्द्वानी – नैनीताल रोड स्थित निजी होटल SV को आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है। होटल स्वामी द्वारा बैंक से ₹40 करोड़ का लोन लिया गया था, जिसका ब्याज मिलाकर ₹52 करोड़ हो रहे थे, होटल स्वामी पैसे देने में असमर्थ हो गए थे, जिनकी आरसी भी तहसील से काटी गई थी।
होटल स्वामी को पैसा जमा करने का मौका भी बैंक द्वारा दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा पैसा समय पर नहीं चुकाया गया, ऐसे में आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है। इस होटल में 24 कमरे हैं। और अब 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी। नीलामी ऑनलाइन होगी, यह होटल हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित है, जिसमें कुछ शोरूम भी थे, मंदी के इस दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा है, इस होटल में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही नेता अक्सर रुका करते थे और आज यह होटल सील हो गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
