हल्द्वानी। रामपुर रोड सुशीला तिवारी के पास बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वही स्कूटी चला रहा बेटा सुरक्षित है। मौके पर लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है।
जानकारी के अनुसार चांदमारी काठगोदाम भूमिया मंदिर के पास रहने वाली ज्योति जंतवाल (45) पत्नी राजेंद्र जंतवाल रविवार प्रातः 10:30 बजे के आसपास अपने बेटे के साथ रामपुर रोड स्थित एक टाइल्स की दुकान में जा रहे थे कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वह स्कूटी से नीचे गिर गई, जिससे पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर ज्योति की मौत हो गई। ज्योति एलआईसी हल्द्वानी में काम करती थी और उनके पति राजेंद्र सिडकुल स्थित परफेक्टी में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा नेवी में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शोक संता परिवार को ढांढस बधाया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ 


