हल्द्वानी- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है पहाड़ हो या मैदानी इलाके हर जगह वन्यजीव इंसानों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं अब ताजा मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र का है यहां गौलापार क्षेत्र में बाघ ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की सुबह गौलापार के जीतपुर रैक्वाल निवासी चनर सिंह सम्मल (60) रोजाना की भांति निकटवर्ती किशनपुर रेंज के प्रतापपुर जंगल में मवेशियों को चराने के लिए सुबह छोड़ आए और दोपहर लगभग 3:00 बजे अपने दो साथियों के साथ मवेशियों को घर वापस लेने गए हुए थे ।
इसी बीच चनर सिंह पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उनके दो अन्य साथी सुरेश सिंह और जीवन सिंह करीब आधे घंटे तक उन्हें ढूंढते रहे, आधे घंटे के बाद उनका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा देख उन्होंने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में एस्मा लागू, 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक
उत्तराखंड : यहां 8 माह की विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर एक पटवारी निलंबित, एक पर विभागीय कार्रवाई शुरू
रामनगर के छोई में टूटी सिंचाई नहर, सैकड़ों किसानों की धान की फसल पर मंडराया बड़ा संकट
उत्तराखंड: किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) इस जिले में कल 31 जुलाई को अवकाश घोषित
उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम रहेगा खतरनाक, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, नोटिस मिलने पर समय से दें जवाब
सीएम धामी का सख्त आदेश, 1905 हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त 
