हल्द्वानी में आज से तीन दिवसीय जोहर महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हो गई है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बॉर्डर एरियाज में रहने वाले दारमा, व्यास और चौदास घाटी की संस्कृति की झलक त्यौहार महोत्सव के शुभारंभ में भव्य झांकी में दिखाई दी। पूरी तरह से पर्वतीय अंचल के खान-पान और वेशभूषा और संस्कृति को अपने में समेटे हुए जोहर महोत्सव तीन दिनों तक आयोजित होगा जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों का शानदार प्रदर्शन होगा इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र की लोक संस्कृति और लोक कला की सुंदर झलक भी देखने को मिलेगी।

विगत 13 वर्ष से हल्द्वानी में लग रहे जोहर महोत्सव सीमांत क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने और अपनी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस जवाहर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया ने बताया कि 60 से अधिक स्टॉल स्थानीय उत्पादों के लगे है। इसके अलावा 54 से अधिक स्थानीय टीमों द्वार रंगारंग प्रस्तुतियों को तीन दिवसीय जोहर महोत्सव में देखने को मिलेगा। वही घर से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर आई गीता पांगती ने बताया कि पूरे साल से वह इस जोहर महोत्सव का इंतजार करते हैं जहां उनके अपने क्षेत्र के लोग अपनी एक वेशभूषा और लोक संस्कृति की एक छटा के भीतर दिखाई देते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल
छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज 


