हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली/हल्द्वानी – बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख को लेकर स्थिति साफ हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है। इसके साथ ही कंप्यूटर जनरेटेड सूची में दिखाई दे रही 17 सितंबर की संभावित तारीख अब समाप्त हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-1 में Civil Appeal No. 3518/2023, Abdul Mateen Siddiqui बनाम Union of India & Others से संबंधित अर्ली हियरिंग एप्लीकेशन IA No. 253207/2026 पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार और रेलवे की ओर से मामले में जल्द सुनवाई की मांग रखी गई।

ADVERTISEMENTSAd

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद अदालत ने मुख्य अपील को 18 नवंबर 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। शाम को जारी आधिकारिक आदेश में भी सुप्रीम कोर्ट ने अर्ली हियरिंग एप्लीकेशन का निस्तारण करते हुए मुख्य अपील को 18 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की बात स्पष्ट की।

यह भी पढ़ें 👉  32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन

बुधवार की सुनवाई में मुख्य याचिकाकर्ता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस के साथ अधिवक्ता मानिक गुप्ता, रिया यादव और फैज़ान अंसारी ने पैरवी की।

इधर, सुनवाई की संभावनाओं को देखते हुए हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती

अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद 17 सितंबर की पूर्व संभावित तारीख खत्म हो गई है और 18 नवंबर 2026 अगली निर्धारित सुनवाई की तारीख है। लंबे समय से विचाराधीन इस मामले में अब सभी की निगाहें 18 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें