हल्द्वानी– हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव की अराजकता को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है पूर्व में हुए हुड़दंग और अराजकता को देखते हुए पुलिस ने पहली बार छात्रसंघ चुनाव में रैपिड़ एक्शन फोर्स लगाई है। इसके अलावा पीएसी और आईआरबी के साथ ही भारी मात्रा में जिले का पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेगी, इसके अलावा नैनीताल हाईवे में कॉलेज के पास तिकोनिया से ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा और छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के बाद किसी भी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में इस बार 8000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सूरज रमोला और निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है, कल 7 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 10 पदों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना होगी और देर रात तक नतीजे आएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
