Haldwani – हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के बाद से लगातार ट्रक हो या बस ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। जिसका असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में भी रोडवेज की बसों के ड्राइवरों की हड़ताल है, जिसके चलते यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।वही अब हड़ताल का असर पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिल रही है, क्योंकि ड्राइवरों की हड़ताल के चलते बरेली से आने वाले तेल के वाहन नहीं पहुँच पाए है।
जिसके चलते कुछ समस्या आ रही है, और लोग लगातार गाड़ियों में तेल भरवाने पेट्रोल पंप तक आ रहे हैं और गाड़ियों के टैंक फुल करवा रहे हैं हल्द्वानी पर्वतीय पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया हल्द्वानी के कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ अधिक होने के चलते तेल जरूर खत्म हुआ है, बरेली से वाहनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, तो प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया बरेली के डिपो से तेल की गाड़ियां नहीं आई है।
लेकिन तेल की कोई कमी नहीं है, लालकुआं डिपो में पर्याप्त मात्रा में तेल है, जिनकी गाड़ियां देर रात और सुबह शहर के कई पेट्रोल पंप पर पहुंचेगी, किसी भी पंप में तेल की कोई कमी नहीं है। प्रशासन की तरफ से शहर वासियों से अपील की जा रही है, कोई भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। पेट्रोल पंपों पर तेल पर्याप्त है। ड्राइवरों की हड़ताल पर उच्च स्तरीय बातचीत हो रही है और जल्द समस्या का हल निकल जाएगा, फिलहाल स्थिति सामान्य है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन 
