हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौलापार के अमित हत्याकांड का खुलासा, पुलिस को गुमराह करते रहा हत्यारोपी Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (गौलापार) – शहर को दहला देने वाले मासूम अमित मौर्या हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है।

ताबड़तोड़ छानबीन के बाद पुलिस ने न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि बीते दिनों गौलापार इलाके में 10 वर्षीय अमित मौर्या अचानक अपने घर के पास खेलते समय लापता हो गया था। अगले ही दिन, पास के खेतों में एक बोरे से उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न केवल परिजनों, बल्कि पूरे क्षेत्र को गम और गुस्से से भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण

स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किए और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मीणा ने स्पेशल खुफिया टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ मासूम का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक निकला। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए शव के अन्य हिस्सों को छिपाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीती रात अमित का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे

एसएसपी मीणा ने खुलासे में बताया आरोपी पढ़ा लिखा तो नहीं था लेकिन शातिर था क्राइम करके कैसे बचाना है उसकी सारी मालूमात थी। आरोपी ने घिनौनी मंशा के चलते बच्चे को पहले अगवा किया और बाद में गला दबा के हत्या की सबूत मिटाने के उद्देश्य से बच्चे का सर और हाथ काट के अलग कर दिया।

जांच – एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन, एफएसएल और मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली गई। आरोपी लगातार तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश

गिरफ्तारी व कबूलनामा – 9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी (38 वर्ष) से गहन पूछताछ के बाद उसने हत्या कबूल की। उसकी निशानदेही पर सिर, कटा हाथ और चप्पल बरामद हुए।

हत्या का कारण व तरीका – निखिल बालक को घिनौनी मंशा से ले गया। बालक के विरोध करने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए सिर और हाथ काटे तथा शव को बाड़े में दफन कर दिया।

पुरस्कार – सफल जांच के लिए आईजी कुमाऊँ ने पुलिस टीम को ₹5000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की। निखिल जोशी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें