- प्रशासन और व्यापारियों की बैठक, नही निकला कोई ठोस नतीजा
हल्द्वानी। सड़कों में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापारियों व प्रशासन के बीच बैठक बिना ठोस नतीजा निकले समाप्त हो गई। इस संदर्भ में दोनों पक्षों के बीच भविष्य में एक बैठक आहूत करने को लेकर रजामंदी हुई। विदित हो कि सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर बीते दिनों सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। शहर की सड़को के किनारे अतिक्रमण से जहां यातायात अवरूद्ध हो रहा है, जिससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। दुकानदारों ने सड़को तक अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही ठेले-खोमचों से सड़के गलियों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को नगर निगम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान निकालने के लिए बैठक बुलाई थी।
बैठक में व्यापारियों ने अपना सुझाव रखा। इस दौरान हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश समेत कई व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार किया, और नारेबाजी की। बैठक में व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विकास के नाम पर विनाश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और किसी व्यापारी का उत्पीड़न नही किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर सौंदर्यीकरण, चैड़ीकरण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापारियों को विष्वास में लेकर प्रशासन को कार्य करना चाहिए। इधर बैठक में अधिकारियों का कहना है कि निगम सभागार में बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनसे सुझाव लिए गए हैं, जिसपर विचार विमर्श किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि कोई व्यापारी अपना सुझाव देना चाहता है तो वह लिखित या मौखिक रूप से सुझाव दे सकता है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए भविष्य में एक ओर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
