दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां गोली चलने से मचा हड़कंप, युवक गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी के पंचक्की चौराहे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एएम- पीएम नाम के रेस्टोरेंट में गोली चलने की आवाज सुनी गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि एक युवक खून से तरबतर गंभीर हुआ पड़ा है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही आनन-फानन में फोर्स मौके पर पहुंची गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रथम दृष्टया जानकारी में पता चला है कि घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला है और घटना हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम बिशन सिंह बिष्ट है युवक के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट्स स्वामी संजय बिष्ट ने गोली मारकर उनके भाई को घायल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें