लालकुआं। प्रशासन से हुई वार्ता में सहमति बन जाने के बावजूद खनन व्यवसायियों ने महा पंचायत कर फिटनेस के मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले बेरीपड़ाव खुरपियां फार्म में आयोजित वाहन स्वामियों की पंचायत में वाहन स्वामियों की मांगों को प्रशासन द्वारा पूरा कर देने के बावजूद वाहनों की फिटनेस और वाहनों के भाड़े को लेकर पंचायत में खनन व्यवसायी एकमत नहीं हुए और वाहन स्वामियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने और तेज करने की बात कही।
अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि कंप्यूटरीकृत कांटे, जीपीएस, गौला में जिनका रजिस्ट्रेशन है वही गाड़ियां चलेंगी, खनन विभाग में जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं वह गौला के वाहनों में निगम पूर्वक रजिस्ट्रेशन किये जाएगें, इन मुद्दों पर प्रशासन से सहमति बनी है, लेकिन फिटनेस के लिए वाहनों को फिटनेस सेंटर पर ले जाने के लिए वाहन स्वामियों ने साफ मना कर दिया, तथा कहा कि स्टोन क्रेशर स्वामी शुरू से लेकर अंत तक एक रेट निर्धारित कर दे, स्टोन क्रशर मालिकों ने पिछली बार भी शुरू में जो रेट तय किए थे उसके बाद उन्होंने लगभग चार रुपए रेट गिराये थे।
इसके अलावा 108 कुंटल पूर्व की भांति ही भार क्षमता हो इन विषयों पर सहमति नहीं बन पाई, बैठक में महामंत्री जीवन कबडवाल, इंदर सिंह नयाल, रमेश काण्डपाल, रमेश जोशी, पंकज दानू, मनोज दानू, कविंद्र कोरंगा, भगवान धामी, कैलाश भट्ट, विजय खोलिया, पूरन पाठक, जीवन बोरा, नवीन जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, प्रधान शंकर जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, नरेंद्र राणा, नवीन चंद्र दानी, बब्बू नेगी, उत्तम सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट ,दिगंबर रावत सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
