हल्द्वानी -हल्द्वानी में आए दिन अवैध गैस की रिफिलिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन संबंधित विभाग कुछ नहीं कर पा रहा अब तक जिला प्रशासन या सिटी मजिस्ट्रेट ने छापे में इनका भंडाफोड़ किया है लेकिन जिस पूर्ति विभाग की यह जिम्मेदारी है उसे मानो कोई लेना-देना नहीं। आज फिर अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है। कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट के तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली, इसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम को लेकर पहुंची।
वहीं अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पूरे गोदाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किया गया तो वहां पर आधा दर्जन टेंपो, कई सारे गैस सिलेंडर और कुछ मोटर बरामद किए हैं, जिसके जरिए अवैध रिफलिंग की जाती थी। फिलहाल सारे सामान को जप्त किया जा रहा है और पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। जिन लोगों द्वारा यह अवैध धंधा किया जा रहा था, उनकी भी घर पकड़ की जाएगी, यह गोदाम दीपक बोरा नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर दिया गया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर 
