हल्द्वानी/लालकुआं- कांग्रेस द्वारा आज जारी की गई एक 11 प्रत्याशियों की सूची के बाद कई विधानसभाओं में कांग्रेसी दावेदारों में गहरा असंतोष पनप गया है। कालाढूंगी सीट पर जहां महेश शर्मा ने अपने समर्थकों की महापंचायत बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ लालकुआं में भी हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने आवास पर एक विशाल समर्थकों की सभा बुलाई है इसी तरह लालकुआं से ही दूसरे दावेदार हरेंद्र बोरा ने अपने आवास पर समर्थकों की मीटिंग का आह्वान किया है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के टिकट के बाद विधानसभा रामनगर में भी इसी तरह के हालात सामने आ रहे हैं।
लालकुआं में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कार्यकर्ताओं के बीच भावुक होकर कल महापंचायत बुलाई है साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए मार्मिक अपील की है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में असंतुष्ट दावेदारों की संख्या बड़ी संख्या में बड़ी है। और समर्थक भी सूची जारी करने वाले आलाकमान को जमकर कोस रहा है। कुल मिलाकर कल कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगने के आसार हैं। यदि लालकुआं में हरीश चंद्र दुर्गापाल निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार हुए तो यह सीट कांग्रेस के लिए संकट बन जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
