Haldwani News- हल्द्वानी क्षेत्र के दमुवाढूँगा से गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज जा रही छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई वही 48 घंटे बीत जाने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर अपहरण कर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। वही पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। इधर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित कर लापता छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
बताते चलें कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूँगा के बैडीखत्ता निवासी प्रवेश चन्द्र सिमवाल पुत्र मोहन राम ने काठगोदाम थाने में सोमवार को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी चन्द्रा (32 ) सोमवार की सुबह 9 बजे गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज के लिए निकली थी जिसे बाद वह गांव के तिराहे स्थित सुभाष चंद्रा के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं आई तो उसके कालेज में जानकारी की गई पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी बहुत तलाश की।
परंतु वो भी कहीं नहीं मिली, जिससे परेशान युवती के भाई प्रवेश सिमवाल ने अपनी बहन का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए उसकी आबरू को खतरा बताते हुए मामले की काठगोदाम थाने को तहरीर दी। इधर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और छात्रा की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी तलाश कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई है, तथा जल्दी ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
