हल्द्वानी- सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे अवैध अतिक्रमण कार्यों पर आज प्रशासन ने पल भर में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। प्रशासन द्वारा आज अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई है सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा मंगल पड़ाव क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
जेसीबी मशीन द्वारा एक बीघे के आसपास जमीन पर से अतिक्रमण को हटा दिया गया, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश किए गए थे, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है की मुख्यमंत्री की घोषणा में यह बात कही गई थी कि अतिक्रमण मुक्त जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी।
ताकि मंगल पड़ाव क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम किया जा सके और यह जमीन विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित की गई है, जिसमे जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, अतिक्रमण की करवाई दौरान एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा की यहां पर लोगों द्वारा अस्थाई रूप से खोके लगाए गए थे जिन को हटाने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होती है, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को बताया गया था कि वह यह जगह को खाली कर दे जहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
