- हल्द्वानी : हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, भाग खड़े हुए कई दुकानदार
Haldwani:हल्द्वानी शहर में प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। हालांकि नगर निगम ने एक दिन पहले बाजार में मुनादी करवाई थी लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला, बाजार के अंदर व्यापारियों ने अस्थाई अतिक्रमण कर पूरी बाजार को घेर कर रख दिया था।
बाजार के अंदर प्रवेश करते ही नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों का तत्काल सामान जप्त किया गया, साथ ही जिन व्यापारियों ने गंदगी की थी उनके चालान भी काटे गए। इसके अलावा प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी है कि यदि उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की आदत नहीं छोड़ी गई तो नगर निगम ठोस कार्रवाई करने पर मजबूर होगा। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे व्यापारियों को भी दो टूक कहा कि यदि व्यापारियों ने अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो प्रशासन लगातार करवाई करेगा। इस कार्रवाई के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपनी शटर के बाहर सड़क तक स्थाई निर्माण भी करा है। जिसको तुड़वाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए। नगर निगम की एक टीम द्वारा ऐसा स्थाई अतिक्रमण भी तोड़ा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान 
