हल्द्वानी : भू कानून को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने ली बैठक
हल्द्वानी : उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की शुरुआत सरकार द्वारा विशेष परमिशन से खरीदी गई जमीनों की जांच से शुरू की गई है इसी के तहत कुमाऊं मंडल क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से अधिक और विशेष अनुमति से खरीदी गई जमीनों के जांच के लिए कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक ली।
काठगोदाम सर्किट हाउस में हुई बैठक में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने दीपक रावत के समक्ष विशेष अनुमति के उल्लंघन के मामले रखें। मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि अभी तक कुमाऊँ मंडल में ढाई सौ वर्ग मीटर से ऊपर भूमि खरीद में 100 मामले उल्लंघन के और विशेष परमिशन से खरीदी गई जमीन के मामले में 130 उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। हालांकि कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि अभी पूरी तरह से ऐसी जमीनों की जांच नहीं हो पाई है लगभग 2 से 3 महीने पूरे कुमाऊं मंडल में इस तरह की जमीनों की जांच करने का समय लगेगा। इन सभी जमीनों की जांच के बाद इन्हें सरकार के निर्देश पर सरकारी भूमि के तहत निहित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
