हल्द्वानी : रसोई में खाना बनाने के लिए गई किशोरी को वहां पहले से मौजूद सांप ने डस लिया। किशोरी को फौरन ही उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार में उनकी 16 साल की बेटी राधा भी है। बताया जाता है कि शनिवार को रोज की तरह राधा खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची।

उसके अंदर घुसते ही एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखती और दर्द से कराहती हुई रसोई के बाहर दौड़ी। पूछने पर पिता को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार को ही राधा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा के पैर में सांप के डसने के जैसे निशान मिले हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग 
