हल्द्वानी : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल भी जिले में स्कूल रहेंगे बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 07 जुलाई, 2024 को सायं 06:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 08.07.2024 से दिनांक 11.07.2024 तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। इसके साथ ही विगत 02 दिवसों से जनपद में हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें