हल्द्वानी। रोडवेज बसों में निशुल्क या मासिक पास से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब परिचालक को अपनी आईडी भी दिखानी होगी। ई पास को अब मशीन से स्कैन करना परिचालकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। ई पास की कॉपी साथ में रखना अनिवार्य कर दिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शासन से मान्य विशिष्ट श्रेणी के यात्रियों और मासिक पासधारकों को यात्रा करने की अनुमति है। विशिष्ट श्रेणी में छात्रा, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार शामिल हैं। मगर एंड्रॉयड ई. टिकट मशीन होने के बावजूद अधिकतर परिचालक यात्रियों की एंट्री मैनुअल कर रहे हैं।
इसे देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक तकनीकि दीपक जैन ने सभी मंडलों को आदेश जारी किए हैं। इसमें परिचालक को एंड्रायड ई टिकट मशीन से ही यात्रियों के ई पास पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर एंट्री करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए यात्री को भी सफर के दौरान ई पास की शॉफ्ट और हार्ड कॉपी के साथ आईडी रखना अनिवार्य होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 

