Haldwani News:सड़क चौड़ीकरण को लेकर हटाए जा रहे हैं अतिक्रमण पर बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम ने नैनीताल रोड पर मंगलपड़ाव से रोडवेज चौराहे तक सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर 12 मीटर क्षैतिज दूरी पर निर्मित भवनों के कब्जेदारों से कहा है कि वह प्रशासन की ओर से पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण को 23 अगस्त तक स्वयं हटा लें। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आज से मुनादी कराई जाएगी।
बता दे कि जिला प्रशासन ने नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के लिए सिंधी चौराहे से रोडवेज तक और मंगलपड़ाव तक कई सरकारी अतिक्रमण हटाया था। सड़क के दोनों ओर स्थित 101 दुकान, भवन, प्रतिष्ठान, एक धार्मिक स्थल के स्वामियों व प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन कुछ व्यापारियों व निजी प्रतिष्ठान स्वामियों ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गठित कमेटी ने 92 लोगों को अतिक्रमणकारी माना था।
मंगलवार को हाईकोर्ट ने व्यापारियों और निजी प्रतिष्ठान स्वामियों को दिए स्टे को रद्द कर दिया था। स्टे रद्द होने के बाद अब नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को 23 अगस्त तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और लोनिवि के ईई अशोक कुमार की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा गया है कि 23 अगस्त तक अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में प्रशासन स्वयं कब्जे हटाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
उत्तराखंड : यहाँ 11 वी की छात्रा डूबी, गॉव में मातम
देहरादून : प्रधान बोले, 10 लाख तक के काम पंचायतों को मिलें
उत्तराखंड : नौतपा आज से शुरू पर प्रदेश में राहत के आसार
रामनगर के कार्तिक का अमेरिका में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
हल्द्वानी में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
हल्द्वानी : नमाज नमाज की जगह ही पढ़ी जाएगी: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड: 35 लाख के सोने के जेवर के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, छिपाने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान
उत्तराखंड: दोस्तों के सामने गंगा में बह गया 17 साल का किशोर 

