लालकुआं। क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई भारी बरसात से जहां जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया, वहीं शारदीय नवरात्र के मौके पर आयोजित श्री रामलीला मंचन के जगह-जगह पंडाल उखड़ जाने से श्री रामलीला कमेटियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 1 बजे दिन में घने बादलों के छा जाने के चलते अचानक रात हो गई, और देखते ही देखते आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया, वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया। हालांकि अचानक हुई तेज अंधड़ के साथ बारिश से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परंतु शारदीय नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित श्री रामलीला मंचन के लगे बड़े-बड़े पंडाल तेज आंधी से उखड़ कर गिर गए, तथा टेंट के कपड़े भी जगह-जगह से फटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कमेटी एवं टेंट हाउस वालों को भारी नुकसान हुआ है।
इसके अलावा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

