हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदान सम्पन्न, इतने प्रतिशत हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हल्द्वानी विकासखंड के कुल 197 मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां क्रमशः एचएन इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रॉग रूम पहुंच रही हैं। यहां पोस्टल बॉक्स को नियमानुसार स्ट्रांग रूम में जमा कराया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण एडीएम प्रशासन विवेक राय और एसडीएम राहुल शाह द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे के बाद भी मतदाताओं की भीड़ बनी रही। ऐसे में वोटिंग पर्ची देखकर ही लोगों को मतदान केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया और उन्हें मतदान का अवसर प्रदान किया गया। भीड़ के चलते कई पोलिंग कर्मचारी अभी तक कंट्रोल रूम नहीं पहुंच पाए हैं, जो देर रात तक पहुंचने की संभावना है। सभी पोस्टल बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रूप से सील बंद स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। 31 जुलाई को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें