- वैमनिकॉम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे हल्द्वानी के गगन त्रिपाठी ने हासिल की दूसरी रैंक।
हल्द्वानी- (नितेश बिष्ट) प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी ने फिर एक बार किया राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन। 24 और 25 मार्च को आयोजित वैमनिकॉम स्पर्धा बिजनेस प्रतियोगिता में गगन त्रिपाठी ने दूसरी रैंक हासिल की। इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक कॉलेजेस ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रतियोगिता में पूरे भारत के टीमों ने भाग लिया जिसमें से उत्तराखंड से केवल एक टीम का चयन हुआ। गगन त्रिपाठी ने उत्तराखंड की पहाड़ियों में इनडोर पौधे की खेती के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का आईडिया लेकर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी शानदार आईडिया के चलते उनको सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, केस प्राइज से नवाजा गया। यह प्रतियोगिता वैमनिकॉम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा साल में एक बार आयोजित किया जाता है।
आपको बता दें कि गगन त्रिपाठी Plant Orbit के संस्थापक है और 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस Plant Orbit की स्थापना की। दरअसल गगन त्रिपाठी पंतनगर यूनिवर्सिटी के हॉर्टिकल्चर के स्टूडेंट है। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें Plant Orbit का आइडिया मन मे उबरा और इस पर उन्होंने बेहतरीन तरीके से काम किया जिसके चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। गगन त्रिपाठी उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के निवासी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
