हल्द्वानी : 1 अप्रैल यानी कल से नए शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है ऐसे में अक्सर यह देखा जाता है की बुक सेलर्स एवं यूनिफार्म की दुकानों पर भारी भीड़ और खरीदारी का भारी दबाव रहता है और कई विद्यालयों द्वारा जल्द किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जाता है। लेकिन इस बार शिक्षा विभाग जिला प्रशासन और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अब 20 अप्रैल तक नए शैक्षणिक वर्ष की पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए पर्याप्त समय है ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावक तनावमुक्त वातावरण में नए सत्र की शुरूआत कर सकें। यही नहीं शहर के कई निजी विद्यालयों ने अभिभावकों को सूचित भी कर दिया है कि 20 अप्रैल तक अभिभावक नई पुस्तक और ड्रेस खरीद सकते हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि बुक सेलर एवं यूनिफॉर्म की दुकानों में अनावश्यक भीड़ न हो और आसानी से किताबें और ड्रेस उपलब्ध हो इसके लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया था। जिसको लेकर कई विद्यालयों द्वारा यह सूचित भी कर दिया गया है कि अभिभावकों को किसी भी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए कोई विद्यालय दबाव नहीं बनाएगा और सभी अभिभावकों को 20 अप्रैल तक का समय छात्र-छात्राओं की कॉपी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए दिया गया है।

इसके अलावा यदि कोई विद्यालय किसी प्रकार का दबाव बनाता है या अभिभावकों को फीस, पुस्तकों या ट्रांसपोर्टेशन आदि से संबंधित कोई शिकायत है तो वह शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए निम्न ईमेल आईडी पर गोपनीय शिकायत कर सकते हैं।
ceonainital11@gmail.com
rmsanaini@gmail.com
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी 
