Haldwani news- एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व0 शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये,
प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रुपर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में 9 मई को प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0 का0 दीप जोशी, हे0 का जगदीश बोरा तथा का0 नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश 
