हल्द्वानी- रानीबाग-भीमताल सड़क मार्ग पर रानीबाग में सेतु कार्य प्रगति पर है, इसलिए 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रातः10 बजे से सांय 05 बजे तक सड़क मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। इस अवधि में वाहन बायां ज्योलीकोट होते हुए आवागमन करेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त लोनिवि विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित परिधान में उपस्थित रहते हुए वाहन चालको एवं यात्रियों का मार्ग निर्देशन भी करें।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराये जाये। मार्ग में दिशा सूचक व रेडियमयुक्त नोटिस बोर्ड पर्याप्त संकेतक रानीबाग, भवाली, खुटानी एवं अन्य यथा आवश्यक स्थानों पर स्थापित किये जायें। मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानको का पालन किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। प्रतिबन्धित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वाहनों द्वारा किया जायेगा, इसके लिए अधिशासी अभियंता वैकल्पिक मार्ग (भवाली-ज्योलीकोट-रानीबाग) की सूचना मार्ग में नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से दी जाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबन्धित अवधि के अतिरिक्त मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
