- हल्द्वानी : (बड़ी खबर) भाजपा ज्वाइन करेंगे नवीन वर्मा, BJP के मेयर प्रत्याशी के चेहरा लगभग तय
हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी की मेयर की सीट आरक्षण के चलते ओबीसी कोटे में गई है। ऐसे में सब यही कयास लग रहे थे कि भाजपा और कांग्रेस में आखिर कौन-कौन प्रत्याशी होगा। इस बीच एक नया मोड़ सामने आया है जब यह जानकारी सूत्रों के हवाले से निकाल कर आई है कि कांग्रेस में मेयर पद के लिए आवेदन करने वाले नवीन वर्मा मंगलवार को भाजपा का दामन थामेंगे। नवीन वर्मा के भाजपा का दामन थामने के साथ ही माना जा रहा है कि भाजपा के लिए मेयर पद के प्रत्याशी की खोज तो लगभग समाप्त हो गई। फिर सवाल कांग्रेस के ऊपर जाता है कि आखिर कांग्रेस में मेयर के आवेदन करने वाले नवीन वर्मा के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी?
आपको बता दें नवीन वर्मा वरिष्ठतम व्यापारी नेता है। पेशे से सुनार है। और अब उनकी भाजपा में जॉइनिंग उन्हें नई दिशा की ओर ले जाने वाली है। हालांकि अब तक कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े रहे नवीन वर्मा की राह नए राजनीतिक समीकरणों ने बदल दी है। सवाल भाजपा के लिए भी है की क्या इतनी बड़ी पार्टी में भाजपा को मेयर पद का प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा? जबकि भाजपा अक्सर कहती है कि उनका एक-एक कार्यकर्ता दावेदार है? फिर बाहर से दावेदारी क्यों? ऐसे कई सवाल इन दोनों भाजपा, कांग्रेस और पत्रकारों के बीच आपसी चर्चा में घूम रहे हैं? हालांकि कुछ दिन बाद यह तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हल्द्वानी नगर निगम जिस्म की 60 वार्ड है और यहां मतदाताओं की संख्या 213146 है। जिसमें बड़ी संख्या में वनभूलपुरा की मुस्लिम मतदाता भी हैं। लेकिन समीकरण कब किधर बदल जाए यह इस सीट के ओबीसी होने के बाद से बदले राजनीतिक समीकरण से ही पता लगता है। फिलहाल नवीन वर्मा के मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस क्या कदम उठाती है यह देखना बाकी है..?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

