प्रायः यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि शहर की कबाड की अत्यधित दुकानें खुल रही हैं जिसके कारण उक्त स्थल पर रहने वाले जन सामान्य को अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन दुकानों के कारण अत्यधिक गन्दगी, चोरी, आग लगने का खतरा बना रहता है। जिससे जन सामान्य के बीच में अत्यधिक रोष उत्पन्न हो रहा है। कबाड का व्यवसाय वर्तमान में एक वृहद व्यवसाय का रूप ले चुका है, जिसके कारण रिहायशी इलाकों में कबाड की दुकान के विरूद्ध जनसामान्य में रोष व्याप्त है तथा इस सम्बन्ध में आये दिन कई प्रकार की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। जन भावना को दृष्टिगत रखते हुए कबाड की दुकान को शहर से बाहर स्थापित किया जाना आवश्यक हो गया है।
इस सम्बन्ध में मा० बोर्ड द्वारा सर्वसम्मिति से यह स्वीकार किया गया कि रिहायशी क्षेत्रों में सभी कबाड की दुकानों को बंद कर शहर के बाहर खोलने के निर्देश दिये गये और भविष्य में कोई भी कबाड की दुकान नगर क्षेत्र में नहीं खोले जाने के निर्देश दिये गये।
अतः बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से सभी कबाड की दुकानों को आबादी क्षेत्र से बन्द करवाने की कार्यवाही अमल में लाया जाना सुनिश्चित करें तथा इन आदेशों के अनुपालन न करने वाले के विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 
