हल्द्वानी – हल्द्वानी में रविवार को दिनभर प्रशासन छापे मारता रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंप से लेकर झोलाछाप डॉक्टरों और दूध डेरी में छापा मारा तो वही नगर निगम ने पॉलिथीन को लेकर छापेमारी की दिनभर की गई छापेमारी में शहर भर में कई कार्रवाई की गई है।
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापेमारी कर कार्यवाही की हैं। बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अगवाही में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए सील करने की कार्यवाही की और झोलाछाप डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वह कहीं पर भी दवाइयां नहीं देंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
उधर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त छापे मारी कार्यवाही में लगभग 2 कुंतल सिंगल used प्लास्टिक एवं उससे बने सामग्री को ज़ब्त किया गया। तथा रुपया 4000/ की चलानी कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही ganesh Bhatt SNA Nagar Nigam, अंकित बोरा JE प्राधिकरण एवं टीम द्वारा की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
