Haldwani News: अंकित हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका डॉली उर्फ माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद चार लोग फरार चल रहे थे। जबकि पुलिस सपेरे को गिरफ्तार कर चुकी है। अब अंकित हत्याकांड की मास्टर माइंड माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आज आईजी निलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने सयुक्त रूप से खुलासा किया। कारोबारी अंकित चौहान की हत्या माही ने नाग से कटवाकर की थी। हत्याकांड के बाद वह पीलीभीत अपनी नौकरानी के घर पहुंची। जहां से उनके नेपाल भागने की ख़बर पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीमें लगातार उनके पीछे लगी थी। पीलीभीत के बाद वह दिल्ली बस से गए थे।
पुलिस पूछताछ में माही ने बताया कि वह बरेली से दिल्ली भागे थे। जहा वह कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहा से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया की उन्होंने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था। बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने साप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद अंकित तड़पता रहा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए। इसके बाद अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहा मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाएपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है।
खुलासे में सामने आया की दीप कांडपाल से वह पिछले 8 साल से प्रेम करती थी जबकि अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गए कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
