हल्द्वानी -जनमिलन कार्यक्रम में लोगांे द्वारा आयुक्त श्री दीपक रावत को अवगत कराया कि ईको टाऊन एरिया में (पाल कोलोनाइजर) द्वारा मानकों के विरूद्व भूखण्डों की प्लाटिंग की जा रही है। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने शुकवार की सायं ईको टाऊन फेस-1,2 एवं फेस-3 का स्थलीय निरीक्षण किया।
आयुक्त ने निरीक्षण दौरान पाया कि तीन कालोनियों में उचित सुविधायें नही दी गई है। कालोनियों में ग्रीन स्पेस नहीं दिया गया साथ ही सडक, नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम का कोई प्रबन्ध नही था एवं एसटीपी भी नही बनी थी। आयुक्त ने इसको गम्भीरता से लेते हुये नगर आयुक्त के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लाटों की ब्रिकी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

आयुक्त ईको टाऊन कालोनी का निरीक्षण दौरान पाया कि टाउन सिटी के अन्दर बहुतायता संख्या में बहुमंजिला फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे है जो नियम के विरूद्व है। आयुक्त ने मौके पर सिटी मजिस्टेट को निर्देश दिये कि टाउनसिटी के अन्दर बहुमंजिला फ्लैट के मानचित्र किसके द्वारा स्वीकृत किये गये आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही कोलोनाजर को नोटिस देने के भी निर्देश दिये।
आयुक्त ने कहा कि टाउनसिटी मानचित्र के अनुसार पार्क, सडक,सडक के दोनो ओर नालियां, एवं ड्रेनेज सिस्टम स्थलीय निरीक्षण पर नही पाया गया। जिसको गम्भीरता से लेते हुये तत्काल नोटिस के साथ ही ब्रिकी पर रोक लगाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि आम लोगों को जो सुविधायें दी जानी थी वह नही दी गई।
निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार संजय कुमार के साथ ही राजस्व निरीक्षक एवं प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार 
